Breaking News

सदर एसडीएम ने कुंवरगांव में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया

Spread the love

:
संवाददाता: गुड्डू रस्तोगी
कुंवरगांव। नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए सदर एसडीएम मोहित कुमार ने आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सत्यम के मकान से मिक्की सिंह के टावर तक बनी सीसी रोड का बारीकी से निरीक्षण किया।
गुणवत्ता जांचने के लिए एसडीएम ने सड़क को दो अलग-अलग स्थानों पर खुदवाकर निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और मोटाई की सही स्थिति का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर समझौता न हो।
इसके अलावा, एसडीएम ने नगर में हाल ही में लगाई गई एलईडी स्ट्रीट लाइटों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लाइटों की रोशनी, संचालन और व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लाइटें सुचारू रूप से चालू रहें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!