Breaking News

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के SIR की तिथियों में संशोधन, अंतिम प्रकाशन 6 मार्च को

Spread the love

लखनऊ, 30 दिसंबर 2025 (प्रेस नोट)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियों में संशोधन किया गया है।
संशोधित तिथियों के अनुसार:
मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन अब 06 जनवरी 2026 को होगा।
दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक रहेगी।
06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह संशोधन मतदाता सूची के सही और सटीक निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!