Breaking News

बिल्सी में महाकाल भक्ति का अनूठा संगम

Spread the love


बिल्सी। नगर में सोमवार की रात महाकाल की भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मोहल्ला संख्या छह के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर महाकाल के भक्तों ने उज्जैन की मां गढ़कालिका देवी स्वरूप में बाबा का दिव्य श्रृंगार किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से रुद्राभिषेक के साथ हुई। भक्तों ने महाकाल की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि महाकाल वह शक्ति हैं जो समय और संकट पर विजय दिलाते हैं। जिन पर महाकाल की कृपा होती है, उनका हर भय नष्ट हो जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है।
रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इसी तरह, मोहल्ला संख्या पांच के शिव शक्ति भवन मंदिर पर भी महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। यहां भी भक्तों ने महाकाल की महिमा का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस धार्मिक आयोजन ने नगरवासियों में भक्ति और आस्था की भावना को और प्रबल किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …