Breaking News

बिल्सी में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा और सुविधाओं की मांगे उठाईं

Spread the love


बिल्सी। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम प्रेमपाल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों की सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया।
पदाधिकारियों ने मांग की कि पत्रकार सम्मान निधि-पेंशन योजना न्यूनतम 25 हजार मासिक से शुरू की जाए और 50 वर्ष के बाद पत्रकारों को आजीवन सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा यूनिक पत्रकार कार्ड जारी करना, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना और प्रेस आयोग का गठन करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी प्रस्तावित किया गया कि आयुष्मान योजना का लाभ परिवार सहित मिले, टोल-फ्री यात्रा सुविधा, पत्रकार कॉलोनी, प्लॉट आरक्षण, 50 लाख दुर्घटना बीमा तथा लघु और मध्यम समाचार पत्रों के लिए निष्पक्ष विज्ञापन नीति लागू की जाए।
साथ ही मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच भेदभाव समाप्त कर शिक्षा व अनुभव के आधार पर समान नीति लागू करने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर डा. नीरज अग्निहोत्री, प्रशांत जैन, आरके आर्य, अतुल वाष्णेय, सूरज सागर सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …