Breaking News

कादरचौक में भीषण ठंड का कहर, अलाव के सहारे लोग, छात्र-छात्राएं परेशान

Spread the love

कादरचौक। क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार 3 जनवरी को भी ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ। दिन भर धूप न निकलने के कारण ठिठुरन और बढ़ गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कस्बा कादरचौक में लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं मिल सकी। महिलाओं का कहना है कि लगातार धूप न निकलने से ठंड और अधिक बढ़ रही है, जिससे घर के कामकाज और बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
ठंड का सबसे ज्यादा असर कॉलेज जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है। सुबह के समय कड़ाके की ठंड के कारण उन्हें कॉलेज पहुंचने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ब्लॉक कादरचौक क्षेत्र के कई गांवों में ग्राम प्रधान की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग ठंड में सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!