Breaking News

बिल्सी में सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, आठ स्थानों पर लगाए जा रहे 32 सीसीटीवी कैमरे

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने नगर के प्रमुख बाजारों और बाईपास मार्ग सहित आठ सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस पहल का नगरवासियों और व्यापारियों ने स्वागत किया है।
कोतवाली पुलिस की पहल पर नगर के अति संवेदनशील और व्यस्त चौराहों पर कुल 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें अंबियापुर चौराहा, थाना मोड़, अटल चौक, बालाजी तिराहा, शेखपुर चौराहा, बदायूं बस स्टैंड, सिरासौल चौराहा, रंजना हॉस्पिटल तिराहा और सीताराम तिराहा प्रमुख हैं।
सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को अपराधियों की पहचान करने में सहायता मिलेगी। नगरवासियों ने कैमरों के नियमित रखरखाव और समय-समय पर जांच की मांग की है, ताकि यह व्यवस्था लंबे समय तक प्रभावी बनी रहे।
गौरतलब है कि यह कार्य हाल ही में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में पुलिस की अपील के क्रम में शुरू किया गया है। बैठक में पालिकाध्यक्षा ज्ञानदेवी सागर के पति ओम प्रकाश सागर ने व्यापारियों को नगर में शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने का भरोसा दिलाया था, जो अब धरातल पर उतरता नजर आ रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!