Breaking News

बिल्सी में साइबर ठगी का मामला, अज्ञात कॉलर ने खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी उपदेश कुमार शाक्य साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात कॉलर के झांसे में आकर उन्होंने अपने बैंक खाते से 35,323 रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन और कोतवाली पुलिस से की है।
उपदेश कुमार शाक्य ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए कुछ जानकारी मांगी। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिसे कॉलर ने एक लिंक पर डालने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने ओटीपी लिंक पर डाला, खाते से तुरंत 35,323 रुपये कट गए।
पीड़ित का कहना है कि इससे पहले उन्होंने बैंक में एटीएम कार्ड काम न करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी कारण उन्हें लगा कि कॉल बैंक की ओर से ही आई है और उन्होंने कॉलर पर भरोसा कर लिया।
घटना के बाद उपदेश कुमार शाक्य ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर वी.के. मौर्य ने बताया कि साइबर हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर संबंधित खाते को तुरंत होल्ड करा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें और सतर्कता बरतें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …