Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर के एक सार्वजनिक स्थान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी एवं महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल ने की। इसमें छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला एसआई रचना देशवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ सभी को अवश्य उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने छात्राओं को किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने की सलाह दी और साइबर अपराध से बचाव के व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने, महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर महिला कांस्टेबल सोनिया ठाकुर, भूपेश कुमार, कोशिन्द्र सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!