Breaking News

जनसंवाद से शोक संवेदना तक सक्रिय दिखे सांसद आदित्य यादव, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

Spread the love

बदायूँ।
समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव ने शनिवार को डीएम रोड, सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर पहुँची बड़ी संख्या में जनता जनार्दन से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों की व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रत्येक समस्या पर संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए।
इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बिसौली के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए शोक संवेदना एवं जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए। सर्वप्रथम वे ग्राम मोहकमपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने एसआईआर (SIR) में ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक से दिवंगत हुए स्वर्गीय रत्नेश यादव के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके बाद सांसद वरिष्ठ सपा नेता डॉ. तारिक के दूनपुर स्थित आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं संबल बनाए रखने का संदेश दिया।
दौरे के क्रम में सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढोरनपुर भी पहुँचे, जहाँ सड़क निर्माण की मांग को लेकर 11 दिनों से अनशन पर बैठे ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े संपर्क मार्ग की समस्या से अवगत कराया। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे स्वयं इस मार्ग के निर्माण के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बजट स्वीकृत कराकर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके। इसके बाद सांसद ने अनशन पर बैठे ग्रामीणों को फल खिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राजेंद्र गुरु, बादाम सिंह, महेंद्र सिंह, राहुल यादव, चंद्रकेश यादव, राकेश प्रजापति, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सागर, खजाना देवी, चंद्रभान सिंह, भूपेंद्र दिवाकर, विकास, सोमेश प्रताप, उदयवीर सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!