Breaking News

ट्रैक्टरों से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, हादसे की आशंका से दहशत

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
आसफपुर।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक अलग-अलग ट्रैक्टर चलाते हुए खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्वयं एक आरोपी युवक द्वारा अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था, जिसके बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो अलग-अलग ट्रैक्टरों को चला रहे युवक जानलेवा करतब करते हुए सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। कभी ट्रैक्टर को मात्र पीछे के दो पहियों पर चलाया जा रहा है तो कभी तेज रफ्तार में बैक गियर लगाकर पीछे की ओर दौड़ाया जा रहा है। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जिनमें अधिकतर युवा एवं कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के स्टंट किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। न सिर्फ ट्रैक्टर चालक बल्कि आसपास खड़े दर्शकों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो आसफपुर के मानपुर रोड का बताया जा रहा है और दोनों ट्रैक्टर चालक उसी मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस मामले में थाना फैजगंज बेहटा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी तक उक्त वीडियो उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो की तलाश की जा रही है और यदि मामला सही पाया जाता है तो ट्रैक्टर चालकों एवं उनके मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से पहले ही इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!