Breaking News

शहरी स्वच्छता व जनस्वास्थ्य को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में जनपद के शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, जलापूर्ति एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 02 जनवरी 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों विशेषकर मलिन बस्तियों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। कूड़ा निस्तारण, सीवर एवं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ-साथ जलभराव की समस्या पर प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों में आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना आवश्यक है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
बैठक में अधिकारियों को स्वच्छता और जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने तथा शासन के निर्देशों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगर निकाय, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …