Breaking News

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ग्राम मई रजऊ और भिन्दूलिया प्लासी में मॉडल राशन की दुकान का शिलान्यास किया

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल| बदायूं
बदायूं। सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मई रजऊ और भिन्दूलिया प्लासी में मॉडल राशन की दुकान का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि इन दुकानों में सरकार की तरफ से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां राशन के साथ-साथ दैनिक उपयोग की सभी घरेलू चीजें भी एक ही छत के नीचे उच्च गुणवत्ता एवं सरकारी दरों पर मिलेंगी। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को सुविधा देना और उनके समय व पैसे की बचत करना है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीबों को निशुल्क राशन उपलब्ध करवा रही है और उनकी विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित किया गया है। सरकार की मंशा है कि गरीब लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों।
शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नोरंगपाल, जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, धीरेंद्र सिंह, कृष्ण पाल शाक्य, नेत्रपाल वर्मा, आदेश शर्मा, ओमपाल वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में ऐसी और सुविधाजनक दुकानों का विस्तार किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं का लाभ ले सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!