Breaking News

ज्वेलर्स एसोसिएशन ने बदायूं पुलिस का भव्य सम्मान किया, चोरी-लूट के मामले सफलतापूर्वक सुलझाने पर जताया आभार

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल| बदायूं
बदायूं। आज ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन, जनपद बदायूं की ओर से पुलिस प्रशासन का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने किया।
ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन की अगुवाई में आयोजित इस समारोह का उद्देश्य जिले में हाल ही में हुई चोरी-लूट की घटनाओं के सफल पर्दाफाश और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को सम्मानित करना था। उल्लेखनीय घटनाओं में उघैती में लालाराम रस्तोगी की दुकान पर लूट, गुलडिया में कौशल सुनार की दुकान पर लूट और शास्त्री चौक पर मोहित की दुकान से चेन चोरी शामिल हैं।
सम्मान समारोह में ज्वेलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर विजेंद्र द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र हिरदेश कुमार कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी देवेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव, क्राइम इंस्पेक्टर गुरुदेव सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन और थाना प्रभारी उघैती को माला पहनाकर, पटका पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, शाल और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में ज्वेलर्स एसोसिएशन के दर्जनों सदस्य और सराफा व्यापारी उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित लोग थे: अरविंद कुमार वर्मा (नगर अध्यक्ष), सुनील वर्मा, गिलाल खान, अमरजीत भारद्वाज, अखिलेश कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, रामू वर्मा, राम प्रकाश वर्मा, स्पर्श गुप्ता, दीपक सैनी, सचिन शर्मा, अंकित वर्मा, संदीप वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, संजय कुमार रस्तोगी, दीपक गुप्ता, संजय कुमार राणा, लव कुमार, रामदास वर्मा, अध्यक्ष स्वर्णकार यूनियन भगवान स्वरूप गुप्ता, ऋषभ नारंग, शौर्य वर्मा, विजय कुमार गुप्ता, अविनाश वैश, मोहित वैश्य, दिलीप गुप्ता, राजेश बासनी, नीरज रस्तोगी, प्रदीप माहेश्वरी बिल्सी और अन्य कई सराफा व्यापारी।
ज्वेलर्स एसोसिएशन ने पुलिस विभाग की तत्परता और जनता की सुरक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की और सभी अधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!