Breaking News

बिसौली में विद्युत आपूर्ति 10 जनवरी को रहेगी बाधित, मशीनों के बदलाव का कार्य

Spread the love

संवाददाता आई एम खान| बिसौली
बिसौली। नगर के विद्युत उपकेंद्र में दूसरे चरण में मशीनों के बदलाव के कारण 10 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ अमित कुमार ने दी।
एसडीओ ने बताया कि पुरानी 33/11 के.वी. वी.सी.बी. को बदलने का कार्य किया जाएगा। मशीनों को बदलने का कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि इस दौरान आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विद्युत उपकेंद्र बिसौली टाउन से पोषित 11 के.वी. फीडर के तहत बदायूं रोड, बुध बाजार, चंदौसी रोड, आसफपुर रोड और साहू रामलखन कोल्ड स्टोर की आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी।
एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि पुरानी वी.सी.बी. काफी जर्जर हो गई थी, जिससे लगातार तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। नई वी.सी.बी. लग जाने के बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध और समयनिष्ठ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!