Breaking News

औरामई में विकास की बरसात: विधायक महेश गुप्ता ने 40 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण, बोले—हर गली तक पहुंचेगा विकास

Spread the love

बदायूं। संवाददाता गोविंद देवल
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र बदायूं के ग्राम औरामई में वर्षों से लंबित विकास कार्यों को पूरा कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। विधायक ने करीब 38–40 लाख रुपये की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया।
विधायक ने गांव में लंबे समय से चली आ रही बारातघर की मांग को पूरा करते हुए 15 लाख रुपये की लागत से बने बारातघर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप राशन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मॉडल राशन दुकान का भी उद्घाटन किया गया, जिस पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत आएगी।
खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव में 8 लाख रुपये की लागत से बन रहे खेल मैदान का उद्घाटन किया गया। वहीं, गांव की जर्जर सड़क समस्या को दूर करते हुए 5 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड का भी लोकार्पण किया गया। इस प्रकार ग्राम औरामई में कुल मिलाकर लगभग 40 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्होंने विधानसभा को मां मानकर उसकी सेवा की है और उनका संकल्प है कि विधानसभा का कोई भी गांव या गली विकास से अछूती न रहे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास विधानसभा को हर दृष्टि से चमकाने का है और इस दिशा में वे पूरी निष्ठा से निरंतर कार्य कर रहे हैं। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव की अन्य शेष मांगों को भी शीघ्र पूरा कर औरामई के विकास को नई गति दी जाएगी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती रिशू सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति श्री अनेक पाल पटेल, प्रधान पति अभय पटेल, पूर्व प्रधान विनोद पटेल, श्री नरेंद्र पटेल, सुरेश, सूरज, पुरुषोत्तम, धर्मेंद्र पटेल, अंकित शाक्य, सत्यवीर पाल, प्यारेलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!