Breaking News

बेटियों के नाम सजी लोहड़ी की शाम: गुरुद्वारे के पास गूंजे खुशियों के गीत, माताओं का हुआ सम्मान

Spread the love


बदायूं। संवाददाता गोविंद देवल
पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड बदायूं की ओर से बुधवार को लोहड़ी पर्व को एक नई और प्रेरणादायक सोच के साथ मनाया गया। “लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला बदायूं के पास बड़ी धूमधाम से किया गया, जहां उत्सव की परंपरा के साथ सामाजिक संदेश भी दिया गया।
पंजाबियों का प्रमुख पर्व लोहड़ी आमतौर पर बेटे के जन्म या विवाह के अवसर पर मनाया जाता है, लेकिन पंजाबी समाज सेवा समिति ने इस परंपरा को नई दिशा दी। समिति ने पिछले एक वर्ष में जिन घरों में बेटियों का जन्म हुआ, उन बेटियों की माताओं को सम्मानित कर समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर लोहड़ी भी बेटियों द्वारा ही जलाई गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम में बाबा दीप सिंह अखाड़ा के बच्चों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह दुआ (ईश्वर टाइल्स) की ओर से बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समिति द्वारा बाबा दीप सिंह अखाड़ा के सभी सदस्यों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
दीक्षा राखी एवं जसमीत द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिन्हें भी समिति की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता ने शिरकत की और “लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम” कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने विचार रखे।
समिति के अध्यक्ष बिन्नी नारंग ने लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मंच का सफल संचालन अनमोल आहूजा ने किया, जिन्होंने बीच-बीच में लोहड़ी के गीत सुनाकर माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में बेटियों द्वारा लोहड़ी जलाई गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंजाबी समाज की महिलाएं, पुरुष, बच्चे तथा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने परिवारों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!