Breaking News

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का बिसौली में भव्य सम्मान, विधायक आशुतोष मौर्य ने ओढ़ाई शॉल

Spread the love

बिसौली। संवाददाता आई एम खान
बिसौली में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पाराशरी के सम्मान में एक गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य ने दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा राधा-कृष्ण एवं भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा समाज को संगठित करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पाराशरी द्वारा किए जा रहे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पाराशरी ने सम्मान के लिए विधायक आशुतोष मौर्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा समाजहित में निरंतर कार्य करती रहेगी और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।
कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभाकर शर्मा (लिट्टे), मनोज गुप्ता, शिवम शंखधार, प्रदीप शर्मा, श्रवण यादव (सोनू), मुकेश चंद्र जौहरी, सोनू मिश्रा, मिथुन सक्सेना, रवि कुमार, मुकेश यादव, मुबीन, पुनीत कुमार शाक्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!