Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत पीजी कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूक

Spread the love


बिल्सी | स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना रहा।
इस दौरान मिशन शक्ति से जुड़ी टीम एवं वक्ताओं ने छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप रहने के बजाय सही मंच पर शिकायत करना जरूरी है।
महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित विभागों से तुरंत संपर्क करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए इनके उपयोग की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर महिला कांस्टेबल प्रियाशी तोमर, सोनिया, राघवेंद्र सिंह, विपिन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!