Breaking News

अंबियापुर विकास खंड में नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी ने किया सघन निरीक्षण

Spread the love

बिल्सी | विकास खंड अंबियापुर में शासन की प्राथमिकताओं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी विपुल त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव शर्मा ने सघन स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। टीम ने प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों, पोषण स्तर, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की जांच की।
पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कक्षाओं की स्थिति तथा पोषण वितरण प्रक्रिया को भी परखा गया। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ आकांक्षी विकास खंड से जुड़े नीति आयोग के इंडिकेटर्स पर चर्चा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस मौके पर सीएम फेलो आशीष वर्मा, बीडीओ शैली गोविल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!