Breaking News

बदायूँ में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रशासनिक अधिकारियों की समिति गठित

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी दी है कि जिलाधिकारी के आदेश के तहत 22 फरवरी 2026 को जिले में मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए समस्त विभागों से समन्वय स्थापित करने हेतु अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
केशव कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ को समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की एक समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है। समिति के गठन के बाद अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ को इसकी जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि समिति अपने-अपने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगी और 22 फरवरी को आयोजित शिविर में इन योजनाओं से लाभान्वित होने वाले पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार कर एक सप्ताह के भीतर अपने कार्यालय में उपलब्ध कराएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिविर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग पूरी तैयारी के साथ समन्वय स्थापित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!