Breaking News

तहसील बार एसोसिएशन बिसौली के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया है। एल्डर कमेटी द्वारा चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
गुरुवार को एल्डर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सहायक चुनाव अधिकारी एड. कुलदीप यादव, एड. प्राणभृत शर्मा एवं एड. नन्द किशोर राना मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम का प्रस्ताव पारित किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी एड. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 19 जनवरी को किया जाएगा। मतदाता सूची पर आपत्तियां 20 जनवरी से 21 जनवरी तक ली जाएंगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 23 जनवरी को होगा।
उन्होंने बताया कि 27 व 28 जनवरी को नामांकन पत्रों का वितरण एवं दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 30 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी।
मतदान 05 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!