Breaking News

बिल्सी: बल्देव धाम मंदिर में शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता):
कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गुधनी खौंसारा के बल्देव धाम मंदिर पर शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। इस दौरान भक्तों द्वारा बाबा को सवामनी भोग अर्पित किया जाएगा और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
धाम के संचालक ललित शर्मा महाराज ने बताया कि यह आयोजन वर्ष का पहला सुंदरकांड है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर बाबा के चरणों में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धर्म लाभ अर्जित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिरासौल-जसा और सिमर्रा भोजपुर में निकली भव्य पालकी शोभायात्रा

Spread the loveबिल्सी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत …