संवाददाता डॉ राशिद खान
सहसवान तहसील के जौनैरा गांव में शैक्षिक जागरूकता अभियान के तहत एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हाफिज इरफान अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और देश व समाज की जागृति के उद्देश्य से प्रवचन दिया। उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।
हाफिज इरफान ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे अहम आवश्यकता है। ज्ञान के बिना इंसान अच्छे और बुरे में फर्क नहीं कर सकता। शिक्षा से ही एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि रिश्तों, व्यापार, धार्मिक और सामाजिक जीवन में अच्छे व्यवहार के लिए भी शिक्षा जरूरी है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे एक-दूसरे का सहयोग करें और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करें। बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाएं, ताकि वे देश और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकें।
कार्यक्रम में हाफिज रहमत साहब, नदीम सर, हाफिज मुशाहिद साहब और कारी मुखातिब साहब ने भी अपने विचार रखे और शिक्षा को समाज की तरक्की की कुंजी बताया।
इससे पूर्व हाफिज इरफान ने अपनी टीम के साथ गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में हाफिज शाहिद, हाफिज मुसव्विर साहब, मुकर्रम अंसारी, अजमल अंसारी, शाकिर प्रधान, रईस अहमद, निहाल, मुहम्मद अली डीलर, जाकिर, भूरे, शेर मुहम्मद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat