मुरादाबाद। मंगलकारी पर्वाधिराज दशलक्षण महामहोत्सव पर्व के उपरांत तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी परिसर में कल- रविवार को श्रीजी की मनोहारी भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। सामूहिक जैन रथयात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। जिनालय से दिव्यघोष के संग रथयात्रा का शुभारम्भ सुबह आठ बजे होगा। रथयात्रा के दौरान कर्मयोगी क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पणसागर जी महाराज और सम्मेद शिखर से आए प्रतिष्ठाचार्य श्री ऋषभ जैन का सानिध्य मिलेगा। टीएमयू जिनालय परिवार की ओर से इस अभूतपूर्व उत्सव में शामिल होने के लिए सभी जैन डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स, फैकल्टीज, अधिकारी औऱ स्टाफ मेंबर्स को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण में सभी से अनुरोध किया गया है, वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करा स्वर्णिम पलों के साक्षी बनें।
ब्रह्मचारिणी दीदी डॉ. कल्पना जैन ने बताया, सुबह साढ़े सात बजे रथपूजन के बाद रथयात्रा जिनालय से प्रारम्भ होकर पूरे कैंपस में होते हुए साढ़े दस बजे रिद्धि-सिद्धि पहुंचेगी। तदोपरांत श्रीजी का स्वर्ण औऱ रजत कलशों से अभिषेक किया जाएगा। साथ ही विधि-विधान से शांतिधारा भी होगी। रथयात्रा के दौरान श्रावक सफ़ेद कुर्ता-पजामा, जबकि श्राविकाएं केसरिया या पीले वस्त्र धारण करेंगी। मुरादाबाद जैन समाज के संग-संग अमरोहा, रामपुर, संभल, बिजनौर, उधमसिंह नगर आदि ज़िलों से भी जैन समाज के गणमान्य प्रतिनिधि शामिल होकर रथयात्रा महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन के आवास- संवृद्धि पर अपराहन 12 बजे से वात्सल्य भोज होगा। उल्लेखनीय है, रिद्धि-सिद्धि भवन में 08 सितंबर से 17 सितंबर तक पर्वाधिराज दशलक्षण महामहोत्सव विधि-विधान के साथ मनाया गया।
Check Also
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का ऐपस्क्वाड्ज़ सॉफ्टवेयर और कोडस्क्वाड्ज़ के संग एमओयू
Spread the love टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन और डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला ने …
Budaun Amarprabhat