Breaking News

सहसवान में क्षेत्र पंचायत की बैठक, विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर चर्चा

Spread the love

सहसवान (बदायूं)। ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत निधि से सहसवान ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में विकास कार्य करवाए गए हैं। वर्षा यादव ने यह भी कहा कि यदि किसी ग्राम पंचायत में विकास कार्य नहीं हो पाए तो आगामी कार्यकाल में उन वंचित गांवों को प्राथमिकता देकर काम किया जाएगा।
इससे पहले ब्लाक प्रमुख कृति सिंह यादव और खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख कृति सिंह यादव ने पंचवर्षीय कार्यकाल में क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा बोर्ड को दिए गए सहयोग की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अंचल में गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लोग अधिक से अधिक पंजीकरण कर लाभ उठाएं।
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत नीरज कुमार ने किया।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राधा-कृष्ण की झांकियों और दही-हांडी ने मोहा मन, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

Spread the love बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक …