बदायूँ।
जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूँ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सिविल बार सभागार में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष वी.के. लाल, उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजीव यादव तथा पूर्व राज्य मंत्री एवं नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों के माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत के साथ किया गया। इसके पश्चात एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं एवं बार के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
समारोह में जिला बार एसोसिएशन बदायूँ के अध्यक्ष देव पाल सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष रोहिताश सक्सेना एडवोकेट, शैलेन्द्र कुमार सक्सेना एडवोकेट, पवन गुप्ता एडवोकेट तथा पूर्व महासचिव अरविंद सिंह परमार की विशिष्ट उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट, हेमेंद्र कुमार एडवोकेट, सुभाष चंद्र गुप्ता एडवोकेट, बृजपाल सिंह एडवोकेट, राधा रमन गुप्ता, नरसिंह प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, अनुराग शर्मा एडवोकेट, हसीब हसन एडवोकेट, सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट, मधुकर शर्मा एडवोकेट, रक्षित शरण एडवोकेट, हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, संदीप सिंह एडवोकेट, रामेंद्र रेडर एडवोकेट, स्वाति गुप्ता एडवोकेट, अंकित श्रीवास्तव एडवोकेट, वैभव श्रीवास्तव एडवोकेट, वीरेंद्र पाल एडवोकेट, अमित माथुर एडवोकेट, अंशुल गुप्ता एडवोकेट, अर्पित श्रीवास्तव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Budaun Amarprabhat