Breaking News

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने की शपथ, वजीरगंज में स्पर्श जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Spread the love

बदायूं (वजीरगंज) | महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव न करने और संवेदनशीलता बनाए रखने की शपथ कार्यक्रम के माध्यम से दिलाई गई। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार सिंह ने जिलाधिकारी अवनीश राय का संदेश स्टाफ को पढ़कर सुनाया और जागरूकता अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान पीएमडब्ल्यू विमल वार्ष्णेय ने कुष्ठ रोग की पहचान के आसान तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोग के लक्षणों में सुन्नपन, खुजली का न होना, पसीने का न आना और नाक का बैठ जाना शामिल हैं।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार सिंह के साथ पीएमडब्ल्यू विमल वार्ष्णेय, रामबाबू, बृजेश सिंह, कौशलेन्द्र, विचित्र भारती, राजेश, प्रदीप, अरविंद चौहान, राजीव सक्सेना, पवन, अनुज और कमलवीर सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने और रोगियों के साथ भेदभाव नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!