Breaking News

सड़क हादसे में घायल 12वीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक

Spread the love

बिल्सी |
उझानी–बिल्सी मार्ग पर सरकारी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12वीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को जब छात्र का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
वन बेहटा गांव निवासी निर्दोष कुमार (18) नगर के एनए इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। परिजनों के अनुसार 19 जनवरी को वह विद्यालय से पढ़ाई कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिल्सी–उझानी मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में निर्दोष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद बदायूं के एक निजी अस्पताल में कुछ दिन तक उसका इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और हर आंख नम नजर आई। परिजनों ने घटना की सूचना बिल्सी थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर, एनए इंटर कॉलेज के शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने छात्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Spread the loveपुलिस परिवार के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, भजनों पर कलाकारों ने किया …