Breaking News

बिल्सी में श्रद्धा से मनाई गई संत रविदास महाराज की जयंती

Spread the love

बिल्सी |
नगर के आर्य समाज रोड स्थित संत रविदास मंदिर में रविवार को संत रविदास महाराज की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।
पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागन ने लोगों से संत रविदास के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सभासद प्रदीप गुप्ता, बनबारी लाल मौर्य, उमेश चंद्र, मुनीष कुमार, तेजस्वी सागर, माखन दिवाकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the loveबदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध …

error: Content is protected !!