Breaking News

अटल खेल महोत्सव में हंगामा: खिलाड़ियों ने लगाए गंभीर आरोप, प्राइज मनी और सुविधाओं को लेकर फूटा गुस्सा

Spread the love

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित अटल खेल महोत्सव उस वक्त विवादों के अखाड़े में बदल गया, जब प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने आयोजन में भारी अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।
खिलाड़ियों का कहना है कि खेल महोत्सव में खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी, न ही बाहर से आए खिलाड़ियों के रुकने की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई। कई खिलाड़ी भूखे-प्यासे ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को मजबूर हुए।
महिला खिलाड़ियों के गंभीर आरोप
महिला खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि प्रतियोगिता जीतने के बावजूद उन्हें प्राइज मनी नहीं दी गई। खिलाड़ियों के मुताबिक, 5 किलोमीटर मैराथन में 11 हजार रुपये की घोषित प्राइज मनी थी, लेकिन विजेताओं को 1100 रुपये तक नहीं मिले।
कुछ महिला खिलाड़ी मेडल जीतकर भी खाली हाथ घर लौटने को मजबूर हुईं।
आयोजकों पर धोखाधड़ी के आरोप
खिलाड़ियों ने आयोजन से जुड़े लोगों पर कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपों के घेरे में अतिथि अनिल अग्रवाल सहित अन्य आयोजक भी आए हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि बड़े स्तर पर आयोजन का दावा किया गया, लेकिन ज़मीनी हकीकत बिल्कुल अलग थी।
व्यवस्थाओं की खुली पोल
खेल महोत्सव में न तो खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था थी और न ही प्राथमिक सुविधाएं। खिलाड़ियों का कहना है कि बेटियों की मेहनत पर पानी फेर दिया गया और खेल आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
आक्रोशित खिलाड़ियों ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में ऐसे आयोजन खिलाड़ियों का भरोसा पूरी तरह तोड़ देंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!