Breaking News

सहसपुर गांव में घर के अंदर कोबरा सांप, हड़कंप

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के सहसपुर गांव में रविवार को एक घर के अंदर कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप लगभग आठ घंटे से एक ही स्थान पर बैठा हुआ था।
स्थानीय निवासी गुड़िया पत्नी स्वर्गीय अली सहन ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनके घर में सांप देखा गया। डर के कारण परिजन घर से बाहर निकले और शोर मचाया, जिससे ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते बड़ी भीड़ जमा हो गई।
कुछ ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग सांप को दूध पिलाने और उसके पास रुपये रखने के लिए भी पहुंचे। गुड़िया का दावा है कि सांप उनसे बातचीत कर रहा था, लेकिन जब उसने दूध पीने के लिए कहा तो सांप ने मना कर दिया।
ग्रामीण प्रशासन से सांप को पकड़ने के लिए सपेरे या वन विभाग की टीम भेजने की मांग कर रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!