Breaking News

साहबगंज में गंदगी और जलभराव को लेकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ, साहबगंज में सोमवार सुबह लोगों ने गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए नियमित सफाई न होने का आरोप लगा रहे थे।
मोहल्ले के नसीर अहमद ने बताया कि वार्ड संख्या 13 और 14 में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हो रही है। नालियां चोक पड़ी हैं, जिससे सड़कों पर गंदगी फैली हुई है और जगह-जगह जलभराव बना हुआ है। इस कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फिरासत ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को कई बार शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सुलेमान ने आरोप लगाया कि गंदगी और जलभराव के कारण मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने की संभावना बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।
मामले में नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में आ गई है। उन्होंने कर्मचारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए हैं और जल निकासी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराई जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान किशवरी, फिरासत, माजिद, नसीवन, रिहाना, रुकसाना, इस्लाम, गुड्डो, छोटी, फिरासत मलिक, नसीर अहमद, हनीफ, बब्बू, सुलेमान सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!