Breaking News

किसान संगठन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, जलापूर्ति व यूरिया की किल्लत पर जताई नाराजगी

Spread the love

बिल्सी। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के माध्यम से किसान एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संगठन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो उन्हें आगे की रणनीति बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
ज्ञापन तहसीलदार प्रभा सिंह को दिया गया। इसमें बताया गया कि अंबियापुर ब्लॉक के ग्राम कुदरनी में जल जीवन मिशन के तहत वर्षों पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ, लेकिन आज तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। वहीं, ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में सफाई कर्मचारी केवल एक-दो बार माह में ही सफाई करते हैं, जिससे गंदगी और प्रदूषण फैल रहा है। इस पर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि तहसील की सहकारी समितियों में यूरिया और डीएपी की किल्लत बनी हुई है, और किसानों को नैनो यूरिया लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्राम कुदरनी में आवारा पशुओं से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर यूनियन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!