Breaking News

गुर्रा खेड़ा मंदिर में पारंपरिक मेला शुरू, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गुर्रा खेड़ा मंदिर पर पिछले कई वर्षों से लग रहे पारंपरिक मेले का रविवार शाम को विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन नगर के जैन समाज अध्यक्ष मृगांक कुमार उर्फ टीटू जैन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेले में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मृगांक कुमार जैन ने कहा कि गुर्रा खेड़ा मंदिर का यह मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह मेला वर्षों से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।
मेले में बच्चों के लिए झूले और खिलौनों की दुकानें, खानपान की स्टॉल सहित कई आकर्षण लगाए गए हैं। दूर-दराज से आए श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
इस अवसर पर राहुल सोलंकी, विवेक चौहान, प्रिंस माहेश्वरी, अजीत, नरेश चंद्र, चंद्रसेन माहेश्वरी, विकास गोस्वामी, अनमोल ठाकुर, प्रमोद कुमार जैन, सूरज सागर सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …