Breaking News

सर्वेश यादव ने पिंडोल में डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

Spread the love


बिल्सी | तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंडोल में शनिवार को आयोजित डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान सर्वेश यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बेहद जरूरी हैं। खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी खेल में अवश्य भाग लें।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पिंडोल और उझानी टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिंडोल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 अंक हासिल किए, जबकि उझानी टीम 16 अंक ही जोड़ सकी। इस प्रकार पिंडोल टीम ने 7 अंकों से जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
इस मौके पर नीरेश शर्मा, जेपीजे यादव, मुजाहिद खां (ग्राम प्रधान), देवेंद्र गौतम, इल्यास खां, चंद्रकेश यादव, श्याम नरेश यादव, चेतन यादव, आकाश ठाकुर, अमन खान, निहाल गुप्ता, वरूण सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराई तो 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …