Breaking News

बिल्सी: जलभराव और गंदगी के विरोध में वनबेहटा ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

Spread the love

बिल्सी | विकासखंड अंबियापुर के गांव वनबेहटा में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या से तंग आए ग्रामीणों का शनिवार को सब्र जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर इकट्ठा होकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। संतोष कुमार ने कहा कि सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है, जबकि अरुण कुमार ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। विक्रम सिंह ने अधिकारियों की उदासीनता पर चिंता जताई, वहीं विमला देवी ने चेतावनी दी कि गंदे पानी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना रहता है।
नायब तहसीलदार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
प्रदर्शन में देव कुमारी, संतोष, रूपा देवी, अरुण कुमार सिंह, विक्रम सिंह, श्रीराम, शशिकांत, सूर्य प्रताप, छोटे लाल, रवि कुमार और शुभम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!