जनवरी-2026 मूल्यांकन में 135 में से 135 अंक, 20 थानों ने भी हासिल की पहली रैंक
बदायूं | संवाददाता गोविन्द देवल
मा0 मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त संदर्भों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माह जनवरी-2026 का मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन में जनपद बदायूं ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद बदायूं के 22 थानों में से 20 थानों ने भी उत्तर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो जिले की प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार जनपद बदायूं को सभी मानकों पर पूर्ण अंक प्राप्त हुए। संदर्भों की मार्किंग एवं अग्रसारण में अधिकतम 10 में से 10 अंक, किसी भी संदर्भ के डिफॉल्टर श्रेणी में न जाने पर 20 में से 20 अंक, संतुष्ट फीडबैक के आधार पर 30 में से 30 अंक हासिल किए गए।
इसके अतिरिक्त उच्चाधिकारियों द्वारा किए गए श्रेणीकरण में 20 में से 20 अंक, मुख्यमंत्री कार्यालय के श्रेणीकरण में 10 में से 10 अंक, रैंडम श्रेणीकरण में 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए। उच्चाधिकारी की कार्यवाही, जनता दर्शन फीडिंग, प्रोफाइल अपडेशन तथा अधिकारी द्वारा फील्ड विजिट रिपोर्ट में भी जनपद को अधिकतम अंक मिले।
इस प्रकार कुल 135 में से 135 अंक प्राप्त कर बदायूं जनपद ने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की।
उक्त उपलब्धि के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक श्री अशोक कुमार काम्बोज एवं आईजीआरएस यूनिट की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रशासनिक स्तर पर इस सफलता को जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Budaun Amarprabhat