Breaking News

बिसौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

बदायूं | संवाददाता आई एम खान।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने सोमवार 10 फरवरी 2026 को थाना बिसौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 337/2025 में वांछित चल रहे अभियुक्त ब्रजेश पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम मौहम्मदपुर मई, थाना बिसौली, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 109, 118(1), 117(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …