Breaking News

कादरचौक: पीस कमेटी ने महाशिवरात्रि, होली व रमजान मुबारक को शांति-पूर्ण मनाने की अपील की

Spread the love

बदायूं। थाना कादरचौक प्रांगण में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में आगामी महाशिवरात्रि, होली और रमजान मुबारक को शांति-पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, पुजारी, मौलवी तथा हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे। सभी को उच्च अधिकारियों और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।
थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सभी त्योहार सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ मनाए जाएँ। इस अवसर पर वीरेंद्र राजपूत (ब्लॉक प्रमुख कादरचौक), शिव प्रताप सिंह, कल्लू कश्यप, दीपक सक्सेना, दिनेश कुमार उर्फ धारा भैया, रवि प्रधान (मामूरगंज), ज्ञान चंद्र उर्फ गब्बू, मनोज कुमार (चौडेला), चिरौंजी प्रधान (कचोरा), महेंद्र पाल शाक्य सहित कई अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य सभी समुदायों में आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखना बताया गया। आयोजकों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाली गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
— बदायूं, अमर प्रभात प्रतिनिधि: शिव प्रताप सिंह, संवाददाता कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!