Breaking News

बदायूँ: जिले में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए 30 दिन के रोजगार शिविर का आयोजन

Spread the love

बदायूँ। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 28 जनवरी 2026 से 02 दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन SIS इंडिया लिमिटेड, देहरादून द्वारा जिले के 15 ब्लॉकों में किया जा रहा है। इस रोजगार शिविर का उद्देश्य सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर अब तक विभिन्न स्थानों पर चयन किया जा चुका है। ब्लॉक सालारपुर और उझानी में 35 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ब्लॉक कादरचौक और म्यॉउ में 25 उम्मीदवार, तथा ब्लॉक उसावां, बजीरगंज और जगत परिसर में 32 उम्मीदवारों का चयन किया गया।
आगामी रोजगार शिविर की तिथियाँ इस प्रकार हैं:
ब्लॉक बिसौली – 13 और 16 फरवरी 2026
ब्लॉक आसफपुर – 17 और 18 फरवरी 2026
ब्लॉक सहसवान – 19 और 20 फरवरी 2026
ब्लॉक दहगवां – 21 और 23 फरवरी 2026
ब्लॉक इस्लामनगर – 24 और 25 फरवरी 2026
ब्लॉक अम्बियापुर – 26 और 27 फरवरी 2026
ब्लॉक दातागंज – 28 फरवरी और 5 मार्च 2026
ब्लॉक समरेर – 6 और 7 मार्च 2026
जिला सेवायोजन अधिकारी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र और वॉयोडाटा के साथ रोजगार शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। यह रोजगार मेला हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, ITI और GTI उत्तीर्ण सभी ट्रैड्स के उम्मीदवारों के लिए खुला है।
यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी पहल का हिस्सा है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि रोजगार मेलों में प्रतिभाग करके युवा सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करने का आह्वान

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल कादरचौक। असरासी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक …

error: Content is protected !!