Breaking News

बिल्सी: ग्राम रिसौली में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम रिसौली के मजरा भिलौलिया स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुबह से ही कथा स्थल पर भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण भक्ति-रस में सराबोर दिखा।
कथा वाचक शिवांगी माधव (मैनपुरी) ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं उनकी बाल लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला हमें धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह, वीरेश कुमार, प्रेमपाल, दिनेश कुमार, अमनेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद ग्रहण के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!