Breaking News

बिल्सी: अधिशासी अभियंता ने विद्युत विभाग का औचक निरीक्षण किया, समाधान कैंप में 7.8 लाख रुपये की वसूली

Spread the love

बिल्सी। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिशासी अभियंता (वाणिज्य) रमेश चंद्र भारती ने शुक्रवार को बिल्सी उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अभिलेखों की जांच की और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के दिधौनी और परौली गांव में आयोजित विद्युत समाधान कैंप का जायजा लिया। उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने कर्मचारियों को बिल समाधान योजना में तेजी लाने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता ने बिल्सी कस्बे में उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क कर विद्युत चोरी के मामलों में ढिलाई न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
समाधान कैंप में कुल 54 उपभोक्ताओं ने 7.8 लाख रुपये जमा कर बकाया बिल निस्तारित कराए। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी ऐसे समाधान कैंप जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और राजस्व वसूली में वृद्धि हो।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी जयप्रकाश राजपूत तथा अवर अभियंता गजेंद्र पाल सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हादसे में जान गंवाने वाले दो भाइयों के घर पहुंचे विधायक हरीश शाक्य, परिजनों को बंधाया ढांढस

Spread the loveबिल्सी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने मंगलवार को हापुड़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे …