Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ‘करियर डे’ का आयोजन, उद्यमिता के लिए छात्रों को किया प्रेरित

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य निर्माण के उद्देश्य से ‘करियर डे’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईडीआईएक्स फाउंडेशन के तत्वावधान में मार्गदर्शन सत्र आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को उद्यमिता और सामाजिक उद्यमिता के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ईडीआईएक्स फाउंडेशन के संस्थापक आशीष साहू एवं शैलेश साहू का प्रेरक संबोधन रहा। उन्होंने कहा कि नवीन सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के बल पर छात्र न केवल सफल उद्यमी बन सकते हैं, बल्कि समाज की समस्याओं का समाधान कर सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं। सत्र में स्टार्टअप की अवधारणा, जोखिम प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने करियर संबंधी जिज्ञासाएं विशेषज्ञों के समक्ष रखीं, जिनका उन्हें संतोषजनक और प्रेरक समाधान मिला।
विद्यालय प्रबंधन ने भी कार्यक्रम की सराहना की। डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मनिर्भरता और नवाचार की भावना विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि ‘करियर डे’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार की बहन का निधन

Spread the love उझानी। नगर के मोहल्ला खेड़ापति निवासी एवं हिंदी दैनिक बदायूं अमर प्रभात …

error: Content is protected !!