Breaking News

नगर की सफाई, स्ट्रीट लाइट व पेयजल व्यवस्था पर सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। बिसौली नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने नगर की सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पालिका अध्यक्ष ने पूजा स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले बीट प्रभारियों को चेतावनी जारी की।
श्री अहमद ने जलकल विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जहां भी पाइपलाइन में लीकेज है, उसे तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। साथ ही पानी की सप्लाई निर्धारित समय पर और पर्याप्त प्रेशर के साथ देने के कड़े निर्देश दिए।
नगर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और संग्रहण वाहन में ही डालें। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और सफाई, पानी व स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!