Breaking News

थाना दिवस पर सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। थाना दिवस/समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना वजीरगंज में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया। इस दौरान थाना दिवस/समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया तथा उसे अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना बिसौली में आगामी त्योहार महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली के मद्देनजर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया।
अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!