Breaking News

इंटरलॉकिंग निर्माण का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने बांधा समां

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। बिसौली विकास क्षेत्र के संविलित विद्यालय सुजानपुर परिसर में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्या, भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी तथा समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय साईंराम ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विधायक ने विद्यालय परिसर में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया और परिसर में पौधरोपण भी किया।
वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं रिंकी एवं शिवानी ने राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में विधायक आशुतोष मौर्या ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी ने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों के भौतिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसका सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहा है।
शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय और ब्लॉक मंत्री अनुज कुमार शर्मा ने भी विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।
विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं आभार पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नीरज वार्ष्णेय साईंराम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अर्चना वार्ष्णेय, नीति आनंद, रानी, एआरपी मचिन मिश्रा, अताउर रहमान, शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक मंत्री अवनीत सक्सेना, हरीश चन्द्र शर्मा, सचिन शर्मा, अमित शर्मा, उमेश चन्द्र शर्मा, योगेश शर्मा, हेमेंद्र गौतम, पुनीत शाक्य, बबलू, देवेन्द्र, धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साहू सावेन्द्र गुप्ता ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!