Breaking News

यूजीसी रोलबैक को लेकर शिव तांडव सनातन कल्याण का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

Spread the love

बदायूं। शिव तांडव सनातन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल त्रिवेदी और कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन यूजीसी रोलबैक को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा।
धरने के दौरान राहुल त्रिवेदी ने कहा कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक यूजीसी रोलबैक नहीं हो जाता, एससी एक्ट समाप्त नहीं होता, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा नहीं मिलता और आरक्षण प्रणाली में बदलाव नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में सर्वण समाज का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। सभी सर्वण समाज के लोगों से अपील की कि वे इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करें ताकि उन्हें लागू किए जा रहे “काले कानूनों” से बचाया जा सके।
राहुल त्रिवेदी ने ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य समाज के भाइयों से भी अधिक से अधिक लोगों के साथ देने की अपील की।
धरने में अभय पंडित (प्रदेश सचिव), चेतन भारद्वाज (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विकलांग प्रकोष्ठ), विजय कुशवाहा, अतुल त्रिवेदी, राज त्रिवेदी, दीपू मिश्रा और नीरज भारद्वाज सहित अन्य कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!