Breaking News

बी.आई.एम.टी. कालेज बदायूं में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। बी.आई.एम.टी. कालेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंधल, विकास आहूजा और महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने सयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात सभी प्रतियोगी छात्रों और संकाय शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाया।
प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट, कबड्डी और खो-खो स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था और सभी स्पर्धाओं में पूर्ण भागीदारी ने खेलों और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रति उनकी लगन को दर्शाया।
क्रिकेट:
पहला मैच बी.आई.एम.टी. रॉयल्स और बी.आई.एम.टी. इंडियन्स के बीच खेला गया। रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 105 रन बनाए, जिसमें राघव ने 65 रनों का योगदान दिया। इंडियन्स केवल 62 रन ही बना सकी। सुमित ने 3 विकेट चटकाए और मेन ऑफ द मैच राघव रहे।
दूसरा मैच बी.आई.एम.टी. नाइट राइडर्स और बी.आई.एम.टी. सुपर किंग्स के बीच हुआ। सुपर किंग्स ने 79 रन बनाए, जबकि नाइट राइडर्स ने प्रणव और नवी आलम के योगदान से यह लक्ष्य एक ओवर पहले हासिल कर लिया।
सेमीफाइनल में नाइट राइडर्स और डेयर डेविल्स के बीच हुआ, जिसमें नाइट राइडर्स ने देवांश और प्रणव के रन और आकाश की शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की।
फाइनल मैच:
फाइनल में नाइट राइडर्स और रॉयल्स आमने-सामने थे। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाए और सुमित ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का बचाव करते हुए नाइट राइडर्स ने मात्र 1 रन से जीत दर्ज की। मेन ऑफ द मैच नदीम रहे।
कबड्डी:
पुरुष वर्ग में आदित्य वर्मा, किशन सिंह, सूरज पाठक, ध्रुव साहू, प्रेम शर्मा, काशान, रितिक गुप्ता और दिव्यांश की टीम विजेता रही। महिला वर्ग में सना, अंशिका, नैना, सजल, खुशी, महविस और रश्मी की टीम ने बाजी मारी।
खो-खो:
विजेता टीम में रितु, निर्जला, संध्या, तरू, अनन्या, वैष्णवी, कौशिकी, सृष्टि और प्रीति शामिल थीं, जबकि उपविजेता टीम में नेहाल सागर, प्रतिभा, गीता, सना, अंशिका पटेल, नैना, खुशी, महविस, वैष्णवी मिश्रा और सोनी शामिल रही।
प्रतियोगिता में छात्रों का उत्साह, खेल भावना और टीम वर्क ने सभी को प्रभावित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!