Breaking News

बदायूँ में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित

Spread the love


— संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुसार 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद बदायूँ स्थित डाइट ऑडिटोरियम में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी केशव कुमार ने शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीकृत पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा और नए पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर के दिन प्रातः 08:30 बजे तक सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक सूचना, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!