Breaking News

बदायूँ में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण

Spread the love

— संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अवनीश राय ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) के अनुरूप जिला निर्वाचन कार्यालय, बदायूँ द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण किया जाएगा।
पुनरीक्षण का समय-निर्धारण
दावे/आपत्तियों का निस्तारण: 07 जनवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक।
इस अवधि में हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा की जाएंगी और समस्त डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन एवं निस्तारण की कार्यवाही पूरी की जाएगी।
पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण और समावेशन: 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक।
इसमें मूल सूची में पूरक सूचियों का समावेश और आवश्यक मतदान केन्द्रों/स्थलों का निर्धारण किया जाएगा।
मतदाता सूची का अंतिम तैयारिकरण एवं मतदान केंद्र निर्धारण: 17 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक।
इस दौरान मतदान स्थलों का क्रमांकन, वार्ड की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन और मतदाता सूची की डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां कराई जाएंगी।
निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन: 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अपने क्षेत्राधिकार में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों तथा संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर किया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी कार्यालय खुले रहेंगे ताकि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!